फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Accident: Brother and sister going to take B.Com exam collided with a truck, sister's death, chaos in

Jaunpur Accident: बीकॉम की परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन को ट्रक ने मारी टक्कर, बहन की मौत, परिजनों में कोहराम

Fri, 12 May 2023 01:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 12 May 2023 01:04 PM IST
सार

प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी आदित्य सिंह(23) अपनी बहन अदिति सिंह(22)  को बाइक पर बैठाकर राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज सिंगरामऊ में बीकाम की परीक्षा दिलाने जा रहा था।

विज्ञापन
Jaunpur Accident: Brother and sister going to take B.Com exam collided with a truck, sister's death, chaos in
अदिति सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में पूरा मुकुंद गांव के पास फोरलेन पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मृत और घायल दोनों भाई-बहन प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी में हादसों का शुक्रवार!: एक और सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो दोस्त घायल, शादी से लौट रहे थे
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी आदित्य सिंह(23) अपनी बहन अदिति सिंह(22)  को बाइक पर बैठाकर राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज सिंगरामऊ में बीकाम की परीक्षा दिलाने जा रहा था। आदित्य सिंह अपने नाना राज बहादुर सिंह निवासी रीठी थाना सिकरारा के घर रात को रूका था। सुबह नाना के घर से ही परीक्षा दिलाने के लिए बहन को बाइक पर बैठाकर निकला। जैसे ही पूरा मुकुंद गांव के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे आदित्य सिंह घायल हो गए और अदिति सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायल आदित्य सिंह ने मोबाइल से परिजनों को सूचना दिया। पिता अरविंद सिंह, नाना राज बहादुर सिंह, मां वंदना सिंह सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed