{"_id":"645de88d6e664eaca0032aa1","slug":"accidents-in-varanasi-in-another-road-accident-a-bike-rider-died-two-friends-were-injured-returning-from-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में हादसों का शुक्रवार!: एक और सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो दोस्त घायल, शादी से लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में हादसों का शुक्रवार!: एक और सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो दोस्त घायल, शादी से लौट रहे थे
Fri, 12 May 2023 12:49 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 12 May 2023 12:49 PM IST
सार
छितौनी गांव के ओमप्रकाश राजभर का बेटा विकास (20 वर्ष) अपने गांव के ही दो दोस्त रजनीश और आदित्य के साथ एक शादी समारोह में अपनी बुआ के यहां बरेका गये था।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी में लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव के एक युवक की बीती रात ट्रक से टक्कर के बाद मौत हो गई। छितौनी गांव के ओमप्रकाश राजभर का बेटा विकास (20 वर्ष) अपने गांव के ही दो दोस्त रजनीश और आदित्य के साथ एक शादी समारोह में अपनी बुआ के यहां बरेका गये था। तीनों देर रात घर वापस आते समय जब वह मंडुआडीह थाना क्षेत्र के.भुल्लनपुर पीएसी के पास पहुंचे तो.एक ट्रक से पास लेने के चक्कर में टकरा गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: रोडवेज बस की चपेट में आने से मोपेड सवार की मौत, एक घायल, लोगों ने ईंट पत्थरों से तोड़े बस के शीशे
विज्ञापन
जिससे विकास के सिर में गंभीर चोट लग गई और उसकी मौके.पर ही मौत हो गई। उसके दोनों दोस्त भी घायल.हो.गये। विकास ही बाइक चला रहा था। जो हेलमेट नहीं पहना था। मंडुआडीह पुलिस ने शव को कब्जे में.लेकर पोस्टमार्टम के.लिए.भेज दिया है। विकास ने इसी साल इंटर पास किया था। दो भाई बहन.में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन