फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Investigation started in the development works done in the forme

पूविवि में हुए विकास कार्यों की शुरू हुई जांच

Sat, 02 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Investigation started in the development works done in the forme
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विभिन्न स्रोतों से कराए गए विकास कार्यों की जांच शुरू हो गई है। विशेष सचिव उच्च शिक्षा मनोज कुमार ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और वित्त नियंत्रक को पत्र जारी कर विकास कार्यों की पत्रावली तलब की है। विशेष सचिव ने निर्देश दिया है कि विवि प्रशासन विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख तैयार करा लें। ताकि जांच में दिक्कत न हो।
विज्ञापन

विवि में निर्माण कार्यों से लगायत उपकरण व फर्नीचर की खरीदारी तक का ब्योरा शासन को देना होगा। शासन से पत्र मिलने के बाद विवि में विकास कार्यों का लेखा-जोखा तैयार करने की तैयारी शुरू हो गई है। सभी विभागों से डिटेल मंगाए जा रहे हैं। ताकि शासन की मंशा के अनुरूप रिपोर्ट प्रस्तुत किया जा सके। शासन ने रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) के तहत निर्गत धनराशि एवं उससे कराए गए विभिन्न कार्यों का वर्षवार विवरण तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा है। इसमें विवि की तरफ से खुद के संसाधनों से कराए गए निर्माण कार्यों का ब्योरा भी शामिल होगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा खरीद किए गए फर्नीचर और उपकरणों का वर्षवार विवरण भी मांगा गया है। शासन स्तर से जारी पत्र मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने विकास कार्यो ंका लेेखाजोखा तैयार कराना शुरू कर दिया है। विवि परिसर में संचालित संकायों में भी सामानों की खरीदारी आदि की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। विवि को जारी पत्र में विशेष सचिव ने अन्य सारे अभिलेखों को भी अद्यतन कराने को कहा गया है। अभिलेख तैयार कराने के साथ ही उसका प्राथमिक सत्यापन भी कराने को कहा गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर वित्त अधिकारी संजय राय ने बताया कि विशेष सचिव उच्च शिक्षा का चार अक्तूबर को यहां आने का कार्यक्रम है। उनके साथ वित्त अधिकारी प्रयागराज शशिभूषण सिंह तोमर भी होंगे। वे विकास कार्यों, उपकरण, लेखा-जोखा आदि की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed