करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतर विश्वविद्यालयीय पूर्वी जोन महिला क्रिकेट का आयोजन शुक्रवार से विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में शुरू होगा। प्रतियोगिता में पूर्वी जोन के 14 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। देव शाम आठ टीमों ने अपना प्रवेश ले लिया। प्रतियोगिता में पूर्वी जोन के 14 राज्य झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल, उड़ीसा, नागालैंड मिजोरम समेत 14 टीमें अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट में भाग लेंगी। प्रतियोगिता 7 दिन तक चलेगी। विश्वविद्यालय ने अंतर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर छह खेलों के लिए आवेदन किया था। इसमें महिला क्रिकेट और पुरुष बास्केटबॉल के आयोजन के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी मिली है। प्रतियोगिता लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। क्रिकेट में 16 खिलाड़ी एक मैनेजर और एक प्रशिक्षक के साथ पूर्वी जून के 14 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभा करेंगे। स्टेडियम की तैयारी को अंतिम रूप देने में सत्येंद्र सिंह, रजनीश सिंह व अन्य लोग लगे हैं। स्टेडियम के दूसरे छोर पर दर्शकों को बैठने की व्यवस्था बनाई गई है। जिससे लोग खेलों का आनंद ले सकेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. वंदना सिंह करेंगी। कुल सचिव महेंद्र कुमार, सहायक कुलसाचिव परीक्षा अजीत सिंह, सहायक कुलसची अमृतलाल व परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह मौजूद रहेंगे।