फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Information about the schemes given to the people in the fair

मेले में लोगों को दी योजनाओं की जानकारी

Sat, 25 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Information about the schemes given to the people in the fair
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी 21 ब्लॉकों में शनिवार को गरीब कल्याण एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

सुजानगंज: ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित गरीब कल्याण मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पति श्रीप्रकाश शुक्ला ने किया।
डोभी ब्लॉक सभागार में आयोजित गरीब कल्याण मेले में मुख्य अतिथि केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने पंडित दीनदयाल के जीवनी पर प्रकाश डाला। मछलीशहर ब्लॉक पर गरीब कल्याण मेले का आयोजन ब्लॉक प्रमुख गोपेश यादव की नेतृत्व में किया गया। महराजगंज और बदलापुर ब्लॉक में आयोजित गरीब कल्याण मेले का शुभारंभ बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने किया। सिरकोनी और जलालपुर ब्लॉक आयोजित मेले में मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सिकरारा ब्लॉक परिसर में आयोजित गरीब कल्याण मेले में ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ने कहा भाजपा सबका - साथ, सबका विश्वास - सबका विकास के मंत्र पर सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है। करंजाकला ब्लॉक में आयोजित मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता सुनील कुमार यादव ने किया। रामपुर और मड़ियाहूं ब्लॉक परिसर में आयोजित मेले में का शुभारंभ मड़ियाहूं विधायक डॉ. लीना तिवारी ने किया।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज: ब्लॉक में आयोजित मेले में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख उषा देवी ने पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने पर जोर दिया। धर्मापुर ब्लॉक में आयोजित मेले में मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह रहे। बक्शा ब्लॉक में आयोजित मेले में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार यादव ने किसानों को सम्मानित किया। इस दौरान किसानों को कृषि विभाग द्वारा सरसों का बीज प्रदान किया गया। बरसठी ब्लॉक में आयोजित मेले में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ अनुपम शुक्ला ने बताया कि सभी ब्लाकों में आयोजित मेले में 380 लोगों को आयुष्मान कार्ड योजना से लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार ऋण वितरण में एनआरएलएम के 45, केसीसी 6000 लोगों को ऋण वितरित किए गए। आवासीय योजना का लाभ दिलाने के लिए 2960 तथा व्यक्तिगत शौचालय के लिए 3290 लाभार्थी चिह्नित किए गए। मेले में वृद्धा पेंशन के 520, निराश्रित पेंशन के 150, दिव्यांगजन पेंशन के 70 लोगों का पंजीकरण किया गया। 412 लोगों को राशन कार्ड बनाने के लिए चिह्नि त कर उन्हें राशन वितरित किया गया। इसके अलावा 460 धात्री महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसी तरह से 1800 लोगों को मनरेगा के तहत जॉब कार्ड बांटे गए। उज्ज्वला योजना के तहत 282 नये आवेदन आए। कृषि विभाग की ओर से 59 कृषि यंत्र, 465 मिनी किट वितरित किए गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए 273 किसानों से आवेदन पत्र लिए गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 41 कृषकों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के कुल 6043 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 117 लोगों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed