फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If allegations of corruption are proved, I will give it: Girish

भ्रष्टाचार के आरोप साबित हुए तो दे दूंगा स्तीफा:गिरीश

Tue, 29 Dec 2020 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
If allegations of corruption are proved, I will give it: Girish
जौनपुर। आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि जिस दिन उनपर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप साबित हुआ तो वह मंत्री और विधायक दोनों पदों से इस्तीफा दे देंगे। सोमवार को ककोरगहना-कयार मार्ग के चौड़ीकरण के लिए कुद्दूपुर में भूमि पूजन के बाद आयोजित समारोह में बोलते हुए राज्यमंत्री शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव पर हमलावर दिखे।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव मेरे किसी भी काम की जांच करवा लें। वह एक भी काम में भ्रष्टाचार नहीं पाएंगे। उन्होंने सदर विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाएंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार में सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे थे। अब प्रदेश की किसी भी सड़क पर गड्ढे नहीं हैं। सारी सड़कें चमचमा रही हैं। उन्होंने कहा कि करोरगहना से कयार जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण 16.44 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। जपटापुर से गौसपुर मार्ग के लिए18 करोड़ की मंजूरी मिली है। धन भी आवंटित हो चुका है। समारोह को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, राजू दादा ने भी सम्वोधित किया। अध्यक्षता राजकेशर पाल और संचालन अजय कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed