फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   I will not do jobs, will not get counseling

मुझे जॉब नहीं करनी, काउंसिलिंग नहीं कराऊंगी

Fri, 19 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
I will not do jobs, will not get counseling
जौनपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुफ्तीगंज में तैनात पार्ट टाइम टीचर रिमझिम सिंह ने सत्यापन के लिए अपना मूल दस्तावेज देने से इनकार कर दिया। रिमझिम सिंह 26 दिसंबर से ही अनुपस्थित चल रही हैं। उन्हें काउंसिलिंग के लिए जब बीएसए दफ्तर से फोन किया गया तो उसने कहा कि मुझे अब जॉब नहीं करनी हैै। प्रशासन ने उनकी नियुक्ति की जांच कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर में तैनात फुल टाइम टीचर श्वेता उपाध्याय ने भी काउंसलिंग के लिए अपना मूल दस्तावेज बीएसए दफ्तर में जमा करने में असमर्थता जताई है। श्वेता उपाध्यायने कहा गया है कि 69000 शिक्षक भर्ती में उनका चयन हो गया है। उन्होंने देवरिया में काउंसलिंग करा ली है और मूल दस्तावेज वहीं जमा कर दिए हैं ।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में नियुक्ति में हुए फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद इन विद्यालयों में तैनात सभी शिक्षक और कर्मचारियों की फिर से जांच कराई जा रही है । उनके सभी योग्यता प्रमाण पत्र जाचे जा रहे हैं । इसके लिए सभी के मूल दस्तावेज बीएसए कार्यालय में जमा कराए गए हैं । गुरुवार की शाम तक भी जब कुछ शिक्षिकाओं ने अपने मूल दस्तावेज जमा नहीं किए तो उन पर शक गहरा गया। बीएसए कार्यालय से संबंधित शिक्षिकाओं को फोन कर दस्तावेज जमा करने को कहा गया तो कुछ ने असमर्थता जताई है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि कस्तूरबा विद्यालयों में नौकरी कर रही जिन शिक्षिकाओं ने नौकरी छोड़ने की बात करते हुए काउंसलिंग के लिए शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र जमा नहीं किए हैं, उनकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed