{"_id":"6789568bb9e903f214048a87","slug":"husband-died-due-to-electric-shock-wife-was-strangled-to-death-jaunpur-news-c-193-1-va11001-128406-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पति की करंट से मौत, पत्नी को गला दबाकर मारा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पति की करंट से मौत, पत्नी को गला दबाकर मारा था
विज्ञापन
खुटहन। बिशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में बीते 5 जनवरी को सिंचाई करने गए दंपति की मौत का कारण बृहस्पतिवार को स्पष्ट हुआ। पति की मौत फसल सुरक्षा के लिए लगे तार के करंट से लेकिन पत्नी की गला दबा कर हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी काश्तकारों के बयान को आधार मानकर मामले में अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना का पर्दाफाश कर दिया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से घटना के सही कारण का खुलासा हुआ।
गांव निवासी रामचरित्तर गौतम (58) अपनी पत्नी किस्मत्ती (56) के साथ 5 जनवरी की भोर में घर से लगभग चार सौ मीटर दूर बंटाई पर लिए गए खेत की सिंचाई करने गए थे। वहां से संदिग्ध हाल में दोनों लापता हो गए थे। घटनास्थल पर उनकी साइकिल, चप्पल और फावड़ा मिला था। मृतक की बेटी सरिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बगल के काश्तकार अकबरपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह इनके भाई अखिलेश सिंह, सुनील सुनील सिंह व एक अन्य काश्तकार फसल की सुरक्षा के लिए नंगे तार की बाढ़ घेरे हैं। इससे सटा हुआ बंटाई का हमारा खेत होने से वे रंजिश रखते थे। माता-पिता खेत की सिंचाई उनके मेड़ की तरफ कर रहे थे तो उक्त लोगों ने नंगे तार में करंट प्रवाहित करा दिया था। इसकी चपेट में आकर पिता रामचरित्र की मौत हो गई। इसका विरोध व खुलासा न हो सके इसलिए आरोपियों ने किसमत्ती की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों शवों को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने काश्तकार कमलेश सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने इस बात को स्वीकार किया। कमलेश ने बताया कि दोनों शवों को वाहन में लाद लगभग आठ किमी दूर बासूपुर गांव के शारदा सहायक नहर में फेंक दिया था। घटना के नौवें दिन 13 जनवरी को पुलिस ने पत्नी का शव तथा दूसरे दिन 14 को पति का भी शव बरामद कर पोस्टमाटर्म के लिए भेजा गया था। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले का सही खुलासा हुआ है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पहले से हत्या का मुकदमा दर्ज है। इसमें अन्य धाराएं बढ़ाने के साथ ही इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।