फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hot weather will eat 20 percent wheat

गर्म मौसम खा जाएगा 20 फीसदी गेहूं

Fri, 19 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hot weather will eat 20 percent wheat
जौनपुर। मौसम समय से पहले गर्म होने का असर गेहूं की पैदावार पर पड़ेगा। कृषि वैज्ञानिकों व अधिकारियों की मानें तो करीब 20 फीसदी तक गेहूं का उत्पादन गिर सकता है। इसका सबसे अधिक प्रभाव पिछैती बोवाई वाली फसल पर पड़ेगा। इससे गेहूं की फसल को बचाने का अब कोई उपाय नहीं है। कारण गेहूं की फसल पकने लगे हैं, जिससे इस घाटे को अब नहीं बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले में 8.65 लाख किसान हैं। करीब दो लाख 12 हजार 140 हेक्टेयर खेत में गेहूं की बोवाई हुई है। समय से बोवाई करने के साथ ही सिंचाई भी कर रहे थे, लेकिन फरवरी के अंतिम सप्ताह में जब गेहूं की अंतिम सिंचाई का समय आया, तभी अचानक मौसम गर्म हो गया, जो अब तक जारी है। इससे गेहूं का दाना हल्का होने के कारण किसानों ने सिंचाई नहीं की। कृषि अधिकारियों की मानें तो जिले में आठ लाख 19 हजार 668 एमटी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन मौसम गर्म होने से करीब 20 फीसदी तक पैदावार घट सकता है। सबसे अधिक प्रभाव 15 से लेकर 31 दिसंबर तक बोए गए गेहूं पर पड़ेगा।
विज्ञापन

---
गेहूं खरीदने की तैयारी पूरी
जौनपुर। जिले में गेहूं खरीदने की तैयारी पूरी हो गई है, एक अप्रैल से लेकर जून तक गेहूं खरीदने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए तीन एजेंसियों के कुल 100 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान खाद्य विभाग के 30, पीसीएफ के 70 और खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र खोले गए हैं। वहीं गेहूं खरीदने का समर्थन मूल्य 1975 रुपया प्रति क्विंटल निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही मौसम गर्म होने के कारण गेहूं की पैदावार में 20 फीसदी तक की कमी आएगी। गर्म मौसम से फसल को बचाने के लिए अब कोई उपाय नहीं है। कारण फसल अब पकने लगा है। यही हाल रहा तो मार्च अंतिम सप्ताह से जिले में गेहूं कटना शुरू हो जाएगा। -अमित कुमार चौबे, जिला कृषि अधिकारी।

---
जिले में गेहूं खरीदने की तैयारी पूरी कर ली गई है, क्रय केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। सभी को शासन से आए गाइड लाइन के अनुसार गेहूं खरीदने का निर्देश भी दिया जा चुका है। जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। -रामप्रकाश, नोडल अधिकारी गेहूं खरीद व एडीएम वित्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed