फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Health team arrives to pick up Corona positive mother, then son starts crying after holding foot

यूपी: कोरोना पॉजिटिव महिला को लेने पहुंची स्वास्थ्य टीम, पैर पकड़कर रोने लगा बेटा, बोला- मां के बिना नहीं रह सकता

Wed, 23 Sep 2020 09:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 23 Sep 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Health team arrives to pick up Corona positive mother, then son starts crying after holding foot
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के भय से जब रिश्ते टूट रहे हैं तो ऐसे में मां-बेटे के बीच के अगाध प्रेम का भावुक पल भी बुधवार को सामने आया। मां की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जब स्वास्थ्य टीम उसे लेने पहुंची तो बेटे ने मां के पैर पकड़ लिए। वह उन्हें अस्पताल ले जाने से रोकने लगा। यह कहते हुए उसकी आंखें निर्झर बहने लगीं कि मां के बिना वह नहीं रह सकता। उसे भी मां के साथ ले जाओ या मां को उसके पास छोड़ दो। आंखों से बहते भावनाओं के ज्वार का यह दृश्य देख हर कोई भावुक हो गया। मामला मीरगंज के चौकी खुर्द गांव का है।

विज्ञापन


गांव निवासी एक महिला की रिपोर्ट मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आई थी। घर में होम आइसोलेशन के लिए सुविधा न होने पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे एल-1 अस्पताल ले जाने एंबुलेंस लेकर पहुंची। मां ने अपने कपड़े रखे और जाने की तैयारी की।
विज्ञापन


तभी उसका पुत्र (35) वहां पहुंचा और मां के पैरों में गिर पड़ा। पैर पकड़कर वह अस्पताल न जाने की विनती कर रहा था। आंखों से बहते आंसुओं के बीच वह कह रहा था कि मां के बिना वह कैसे रहेगा। वह आज तक मां के बिना नहीं रहा। अस्पताल में उसकी देखभाल पता नहीं कैसे होगी। मां को मत ले जाओ। युवक अपनी मां के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हीं के साथ खाना भी खाता है। मां के पैर पकड़कर वह जोर-जोर से रोते हुए खुद को भी साथ ले जाने की गुहार लगाता रहा। हालांकि उसकी रिपोर्ट निगेटिव होने के कारण स्वास्थ्य टीम अपनी विवशता जताती रही। काफी समझाने के बाद किसी तरह उसने मां के पैरे छोड़े। उसे मनाया गया। हाथ धुलाकर सैनिटाइज कराया गया।

Health team arrives to pick up Corona positive mother, then son starts crying after holding foot
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद घर को सैनिटाइज करती टीम - फोटो : अमर उजाला

दो दिन से एंबुलेंस को चकमा दे रहा कोरोना मरीज

मीरगंज क्षेत्र के लासा गांव निवासी कोरोना का एक मरीज दो दिनों से स्वास्थ्य विभाग की टीम को चकमा दे रहा है। एंबुलेंस उसे एल-1 अस्पताल ले जाने गांव पहुंचती है तो वह घर से फरार हो जाता है। परेशान हाल स्वास्थ्य विभाग अब उसके विरुद्ध कानूनी कदम उठाने की तैयारी में है। मंगलवार को रामगढ़ कंटेंमेन जोन में अपने बीमार पिता की कोरोना जांच कराने आए युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई।

टीम ने सलाह दी कि जब तक एंबुलेंस नहीं आती वह घर पर ही लोगों से दूरी बनाकर रहे। उस समय तो वह तैयार हो गया, लेकिन कुछ घंटे बाद जब एंबुलेंस गांव पहुंची तो वह घर पर नहीं मिला। चालक ने मोबाइल पर संपर्क किया तो बताया कि मैं फ्लाइट से दिल्ली आ गया हूं, जबकि ग्रामीण उसे गांव में होने की बात कहते रहे।

इसकी सूचना तत्काल चिकित्सा अधीक्षक सहित पुलिस प्रशासन को भी दी गई, लेकिन वह देर रात तक नहीं मिला। बुधवार को भी टीम उसे लेने पहुंची तो वह घर पर नहीं था। मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed