फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Health department alert about post covid

पोस्ट कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Fri, 02 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Health department alert about post covid
कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद भी लोगों में तमाम तरह की दिक्कतें आ रही हैं। डॉक्टर इसे आम बोलचाल की भाषा में पोस्ट कोविड इलनेस कह रहे हैं। कुछ मामलों में तो यह इतना खतरनाक हो जा रहा है कि मरीज की मौत भी हो सकती है। पोस्ट कोविड की समस्या से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पहले से सतर्क है। मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड का पोस्ट कोविड अस्पताल स्थापित किया गया है। जहां मनोचिकित्सक और फिजियो थिरैपिस्ट अपनी सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि कुछ वेरिएंट मरीज के पैन्क्रियाज को सीधे नुकसान पहुंच रहे हैं। पोस्ट कोविड ट्रीटमेंट के दौरान पाया गया कि मरीजों में डायबिटीज की समस्या पैदा हो गई है। पहले मरीज डायबिटिक नहीं थे। नया वैरिएंट संक्रमण बढ़ाने वाले प्रोटीन के जरिए सीधे पैंक्रियाज तक पहुंचकर बीटा सेल को नष्ट कर रहे हैं। इससे इंसुलिन बनने की प्रक्रिया बंद हो जा रही है। पोस्ट कोविड की समस्या से निबटने के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड वार्ड स्थापित किया गया है। जहां पोस्ट कोविड के मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। इस वार्ड में मनोचिकित्सक सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अपनी सेवा दे रहे हैं। इसके अलावा फिजियोथिरैपिस्ट की तैनाती की गई है। जो मरीजों की समस्या का समाधान कर रहे हैं। सीएमओ डा. राकेश कुमार का कहना है कि पोस्ट कोविड की समस्या से निपटने के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड का पोस्ट कोविड अस्पताल स्थापित कर दिया गया है। मरीजों के इलाज के लिए मनोचिकित्सक, फिजियोथिरैपिस्ट की तैनाती की गई है। मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed