फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government will not be formed without us: Omprakas

सुभासपा के बगैर नहीं बनेगी सरकार: ओमप्रकाश

Fri, 19 Mar 2021 08:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
Government will not be formed without us: Omprakas
डोभी। क्षेत्र के मारिकपुर गांव में महाराजा सुहेलदेव की 1012वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि सुभासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश की अगली सरकार में सुभासपा की मजबूत भागीदारी का दावा किया। कहा कि कई दलों के साथ गठबंधन की कोशिश है। जल्द ही इसका एलान होगा।
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। खाद्य सामग्री के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जनता को सब्जबाग दिखाते हुए भाषणों की घुट्टी पिला रहे हैं। कहा कि 2022 में सुभासपा के बगैर कोई सरकार नहीं बनेगी। प्रदेश में भागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन किया गया है। मई में गठबंधन की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुभासपा भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगी। पार्टी ने 150 सीटों पर जीताकर सरकार बनवाई, लेकिन भाजपा ने धोखा दिया। समारोह में कैलाश सोनकर, शशि प्रताप सिंह, रमेश राजभर, संदीप प्रजापति, जीत बहादुर सिंह, जितेंद्र राजभर, बबलू पाल, सूरज राजभर, गोविंद मौर्य, अजय राजभर, लक्ष्मण, शिवशंकर राजभर, सनी वर्मा, गोपाल राजभर, अजय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बाबूराम पाल व संचालन चंदन राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed