फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl was murdered by strangulation, revealed in post mortem report

Jaunpur News: गला दबाकर युवती की हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 25 Sep 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Girl was murdered by strangulation, revealed in post mortem report
सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के आदमपुर गांव में बीते शुक्रवार को पेड़ लटकता युवती का शव मिला था। उसकी पहचान मऊ की अंजली साहनी के रूप में हुई है। उसकी पहचान आधार कार्ड के जरिये हुई। इसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार को उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के आदमपुर गांव में बीते शुक्रवार को 21 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटकता मिला था। पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही थी। सोमवार को युवती की पहचान हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह घर से नौकरी करने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह जौनपुर पहुंची जहां पर सदर अस्पताल के पास एक धर्मशाला में रुकी। पुलिस की मानें तो धर्मशाला में तैनात एक सुरक्षाकर्मी और दो अन्य लोगों ने युवती का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात ही शव को आदमपुर स्थित एक बगीचे में ले जाकर रस्सी से लटका दिया था। जिस प्रकार घटनास्थल पर शव लटका था उससे पुलिस का संदेह बढ़ गया। पुलिस लगातार जांच पड़ताल में जुट गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने का मामला आया है। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी राज नारायण चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो पाई है। अभी जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed