फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four teams reached the semi-finals of inter college cricket

अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमें

Thu, 17 Mar 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four teams reached the semi-finals of inter college cricket
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में का क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। पीजी कॉलेज गाजीपुर बनाम डीएवी कॉलेज आजमगढ के बीच खेला गया। पीजी कॉलेज गाजीपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट पर 137 रन बनाया। सौरभ खरवार ने 28, शशांक पांडेय ने 24रन बनाए। डीएवी कालेज आजमगढ की तरफ से मुदित यादव 4 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए। वैभव वर्नवाल 3 ओवर में 26 रन खर्च कर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी कालेज की 126 रन बना पाई। गाजीपुर की तरफ से नीलू प्रताप 3, आदेश यादव 3 विकेट लिए। दूसरा मैच टीडी व संतबुला पीजीकॉलेज गाजीपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर टीडी कॉलेज पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पूरी टीम मात्र 14.5 ओवर में 51 रन पर आउट हो गई। संतबुला पीजी कॉलेज की तरफ से हिमांशु पांडेय 2 विकेट लिए। संतबुला कॉलेज 6.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। टीडी कॉलेज की तरफ से अमरेश कुमार मौर्य ने एक विकेट प्राप्त किया। तीसरे मैच में कूबा पीजी कॉलेज आजमगढ व स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज गाजीपुर के बीच खेला गया। कूबा पीजी कॉलेज टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सहजानंद ने 10 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 86 रन बनाए। कूबा पीजी कॉलेज 9.1 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिया। चौथे मैच में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज एवं फरीदुल हक मेमोरियल महाविद्यालय, के बीच खेला गया। मो. हसन ने 20 रन से विजई रही। पीजी कालेज गाजीपुर, सन्तबुला पीजी कालेज दुल्लहपुर गाजीपुर, मो. हसन कालेज, एवं कूबा कालेज आजमगढ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed