फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former head first refreshment, angry groom refuses to marry

पूर्व प्रधान ने पहले किया जलपान तो नाराज दूल्हे ने किया शादी से इंकार.

Thu, 03 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Former head first refreshment, angry groom refuses to marry
बदलापुर। बरात में आए एक पूर्व प्रधान को जलपान नहीं कराना दूल्हे को इतना नागवार लगा कि उसने शादी से ही इंकार कर दिया। काफी मान-मनौवल के बाद भी बात नहीं बनी तो लड़की वालों ने पुलिस को सूचना दी। थाने में चली घंटों पंचायत के बाद दूल्हा शादी के लिए राजी हुआ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रारीकला गांव निवासी प्रमोद चौहान के बहन की शादी जलालपुर थाना क्षेत्र के मकरा गांव में तय थी। मंगलवार की रात बरात प्रमोद के घर पहुंची। बरातियों का सत्कार शुरू हो गया लेकिन तब तक दुल्हा नहीं पहुंचा था। घर से एक किमी पहले ही दूल्हा और कुछ बराती रुक गए थे। द्वारचार के लिए घराती पक्ष ने वर यात्रा शुरू करने को कहा तो दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी मनुहार के बाद भी वह द्वारपूजा पर जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। इस पर घरातियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पता चला कि दूल्हा पूर्व प्रधान को जलपान नहीं कराने से नाराज है। रात भर पंचायत चलती रही। बुधवार को दोपहर में लिखा-पढ़ी के बाद शादी की रस्में पूरी की गई। प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने बताया कि बरात में आए एक पूर्व प्रधान को जलपान नहीं कराने से दूल्हा नाराज हो गया था। समझाने पर बात बन गई और शादी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed