फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five thousand electricity thieves caught from Bijli Mitra portal

Jaunpur News: बिजली मित्र पोर्टल से पांच हजार बिजली चोर पकड़े गए

Sun, 07 Apr 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Five thousand electricity thieves caught from Bijli Mitra portal
जौनपुर। जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए निगम अलग-अलग प्रयोग कर रहा है। इस क्रम में निगम द्वारा बनाया गया बिजली मित्र पोर्टल खासा मददगार साबित हो रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से बीते तीन महीने में बिजली निगम ने पांच हजार से अधिक बिजली चोरों को पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही निगम ने करीब 1.5 करोड़ रुपये का राजस्व भी वसूला है।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से जिले में बिजली चोरी रोकने को पोर्टल की मदद की ली जा रही है। मीटर रीडरों के अलावा उनके साथ एक सहायक भी लगाए गए हैं। जो मौके पर जाकर जांच कर रहे हैं। इसके अलावा पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ताओं को यह सुविधा दी गई है कि अगर बिजली चोरी का कोई मामले उनके संज्ञान में है तो वे पोर्टल पर उसका विवरण दर्ज करा सकते हैं। शिकायत करने वाले की कोई भी जानकारी निगम द्वारा साझा नहीं की जाती है। बीते दिसंबर माह में निगम की ओर से लागू की गई वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत बिजली चोरों को भी भुगतान का मौका दिया गया। इसमें विभाग को जिले से करीब 1.5 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि बिजली मित्र पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति बिजली चोरी से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकता है। जिस क्षेत्र की शिकायत होती है पोर्टल के माध्यम से संबंधित अधिशासी अभियंता कार्यालय को ट्रांसफर की जाती है। जांच टीम मौके पर जाती है और कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed