फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire in three shops in one night, loss of millions

एक ही रात तीन दुकानों में लगी आग, लाखों की क्षति

Sat, 10 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fire in three shops in one night, loss of millions
शाहगंज। अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ बाजार में बृहस्पतिवार की रात तीन दुकानों में आग लगने से सारा सामान जलकर खाक हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी में लाखों के नुकसान का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ताखा पूरब गांव निवासी मिथिलेश यादव चिरैया मोड़ पर कपड़े की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब आठ बजे दुकान केे अंदर से आग की लपटें उठने लगी। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। शोर मचाते हुए स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान में रखा रेडीमेड कपड़ा, जूता-चप्पल आदि जलकर नष्ट हो गया। दुकान मालिक मिथिलेश ने बताया कि घटना में करीब 12 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इसी बाजार में स्थित गुप्ता वस्त्रालय व एसपी एजेंसीज नाम से दो कपड़ों की दुकान में भी बृहस्पतिवार की देर रात आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गुप्ता वस्त्रालय संचालक विनय कुमार गुप्ता का कहना है कि उनकी कपड़े की दुकान में करीब दस लाख का नुकसान हुआ है। पचास हजार नकदी जलकर राख हो गए। विनय की दुकान में एक सरिया कपड़े में लपेटा हुआ मिला है, जिससे दुश्मनी में दुकान जलाने का शक है। उधर, एसपी एजेंसीज संचालक विकास अग्रहरि के अनुसार पांच लाख का सामान के अलावा दुकान में रखा 30 हजार नकदी आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ितों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed