फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fear for water as the train stops

ट्रेन रुकते ही पानी के लिए मारामारी

Thu, 10 May 2018 11:40 PM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 10 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fear for water as the train stops
पानी लेने के लिए नल पर धक्कामुक्की करते यात्री।
छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल कुर्ला जाने वाली गोदान एक्सप्रेस आकर रुकती है। प्लेटफार्म यात्रियों की भीड़ से पटा था। भीड़ ट्रेन में सवार होने के लिए टूट पड़ती है। कुछ मिनटों तक यह सब चलता रहता है।
विज्ञापन

जनरल और स्लीपर कोच में पहले से सफर कर रहे कुछ यात्री पानी की खाली बोतल लिए भीड़ को चीरते हुए प्लेट फार्म पर उतरे और पानी की तलाश में इधर उधर भटकते रहे। प्लेट फार्म पर सिर्फ एक टोटी से पानी आ रहा था, वह भी पीने लायक नहीं। इसी प्लेट फार्म पर वाटर प्वाइंट लगा है, जहां 20 रुपये में पांच लीटर ठंडा पानी मिलता है। वहां भीड़ लग गई। भीड़ में से दो चार लोगों ही बोतल भरने में सफल हुए थे, तभी ट्रेन की सीटी बजी और मऊ के तबरेज आलम, आजमगढ़ के शिवधारी, मो. फहीम सहित तमाम लोग खाली बोतल और सूखी हलक के साथ ट्रेन में चढ़ गए।  जौनपुर जंक्शन पर यह दृश्य कोई पहली बार नहीं दिखा। भीषण गर्मी में जब भी कोई ट्रेन यहां रुकती है तो यात्री पानी के लिए इधर उधर प्लेटफार्म पर हांफते रहते हैं और किसी को पानी मिला तो मिला नहीं तो अधिकतर लोग ट्रेन में सवार हो जाते हैं। जौनपुर जंक्शन से रोजाना 31 एक्सप्रेस और आठ पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं।
विज्ञापन

कामाख्या और टाटा अमृतसर एक्सप्रेस को छोड़कर सभी 29 एक्सप्रेस और आठ पैसेंजर ट्रेनों का यहां ठहराव होता है।
रोजाना करीब 4000 से 4200 यात्री जंक्शन से विभिन्न ट्रेनों में सवार होते हैं और इतने ही यात्री यहां ट्रेनों से उतरते भी हैं। यानी करीब 10 हजार यात्रियों का आना जाना इस स्टेशन से होता है। बावजूद इसके यहां यात्री सुविधाएं नदारद हैं। स्टेशन पर न  तो पेयजल की व्यवस्था है और न ही बैठने का ठीक इंतजाम है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed