फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Family dispute: Elderly man threatened with death

Jaunpur News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, वृद्ध को दी जान से मारने की धमकी

Sat, 16 May 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Family dispute: Elderly man threatened with death
मीरगंज। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में पारिवारिक विवाद और हिस्सेदारी को लेकर वृद्ध के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, जगदीशपुर गांव के मूल निवासी राम अजोर बिंद का अपने ही परिवार के कुछ लोगों से हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि 10 मई की रात करीब 8 बजे इसी विवाद को लेकर विपक्षी गणों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विपक्षियों ने उन पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उनकी बहू सुरैया देवी को भी बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित राम अजोर बिन्द के मुताबिक, जब वे मारपीट के कारण जमीन पर गिर गए, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मीरगंज थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिवमनी बिन्द , कवीता देवी, पिंकी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद सिंह का कहना है केस दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed