{"_id":"604bac888ebc3e592c736140","slug":"enthusiasm-to-get-vaccinated-queues-started-at-center-jaunpur-news-vns579561328","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगवाने का उत्साह, केंद्रों पर लग गई कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर। कई राज्यों में बढ़ते संक्रमण के बाद कोरोना का टीका लगवाने के लिए लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। बुजुर्ग व बीमार लोग टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को जिले के 51 केंद्रों पर 6791 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान कई केंद्रों पर बुजुर्गों की कतार भी नजर आई।
विज्ञापन
शहर में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और राजकीय लीलावती अस्पताल में नियमित टीकाकरण चल रहा है। इसके अलावा सभी ब्लाक स्तरीय सीएचसी-पीएचसी पर भी टीका लगाए जा रहे हैं। इन स्थानों पर सप्ताह में तीन दिन टीकाकरण की सुविधा है। कुल 51 केंद्रों पर चल रहे टीकाकरण में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों व 45 से अधिक उम्र वाले गंभीर रोगियों को टीका लगाया जा रहा है। शुक्रवार को सभी केंद्रों पर भीड़ रही। सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि भीड़ को देखकर सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस बल की उपलब्धता पहले से ही सुनिश्चित कर ली गई थी। लाभार्थियों की सहूलियत के लिए हर केंद्र पर अतिरिक्त कुर्सियां भी रखी गई थीं। इस चरण से आम लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि जो बुजुर्ग पंजीकरण करने में सक्षम नहीं हैं, उनका टीकाकरण स्थल पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी ही पंजीकरण कर रहे हैं। इसलिए 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग तथा 45 से 59 वर्ष के बीमारी से ग्रसित रोगी पहचान पत्र और अपने इलाज की पर्ची लेकर केंद्र पर पहुंचें और टीकाकरण कराएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक जिले में कुल 36388 लोगों को टीके की पहली डोज लगाकर प्रतिरक्षित किया जा चुका है। इनमें से 9938 बुजुर्ग और बीमारी से ग्रसित रोगी हैं। इसके अलावा 9397 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 12260 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। इनमें से ही 10670 को टीके की दूसरी डोज भी लग चुकी है।---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।