{"_id":"6861661d8b8486561304923e","slug":"elderly-man-falls-victim-to-poisoning-gang-found-unconscious-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ बुजुर्ग, बेहोशी की हालत में मिला, इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ बुजुर्ग, बेहोशी की हालत में मिला, इलाज जारी
Sun, 29 Jun 2025 09:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 29 Jun 2025 09:45 PM IST
सार
गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर लौट रहे बुजुर्ग जहरखुरानी का शिकार हो गए। बेहोशी हालत में मिलने के बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग के पास से बैग और नकद समेत गले की चेन गायब हो गई है। जीआरपी इस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जहरखुरानी का शिकार बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शाहगंज में गोदान एक्सप्रेस से अपने घर लौट रहे एक वृद्ध व्यक्ति जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए। शनिवार को बेहोशी की हालत में उन्हें पख्खनपुर रोड स्थित डिग्री कॉलेज के समीप पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर थाना क्षेत्र के बनकठा गांव निवासी लालचंद गुप्ता (73) पुत्र संतू गुप्ता मुंबई से गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे। ट्रेन के शाहगंज स्टेशन पहुंचने के बाद जहरखुरानी गिरोह ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बैग समेत नकदी और चैन लेकर वृद्ध को अर्धबेहोशी की हालत में पख्खनपुर गांव समीप ताखा डीग्री कालेज के पास फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों ने जब वृद्ध को अचेत अवस्था में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बुजुर्ग को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वृद्ध के पुत्र अनिल गुप्ता के अनुसार, उनके पिता के पास लगभग 15 हजार रुपये नकद और गले में एक तोले की सोने की चेन थी, जो घटना के बाद गायब है।
विज्ञापन
इस घटना के संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डाक्टर आर बी यादव ने बताया कि एक बृद्ध व्यक्ति बेहोशी की हालत में जहरखुरान का शिकार हुआ आया है जिसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन