फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ED raids on BJP leader collection center of liquor in jaunpur for tax evasion team took documents along

जौनपुर: भाजपा नेता के शराब से जुड़े कलेक्शन सेंटर पर ईडी का छापा, टीम साथ ले गई दस्तावेज

Fri, 30 Jul 2021 12:16 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Jul 2021 12:16 AM IST
सार

सहारनपुर के टपरी स्थित डिस्टलरी को-ऑपरेटिव कम्पनी लिमिटेड में डिस्टलरी मालिक, यूनिट हेड व आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा 100 करोड़ की सालाना टैक्स चोरी का मामला सामने आया था।

विज्ञापन
ED raids on BJP leader collection center of  liquor in jaunpur for  tax evasion  team took documents along
छापेमारी के बाद वापस जाती ईडी की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता और शराब कारोबारी ओमप्रकाश जायसवाल के भाई प्रदीप जायसवाल के शराब बिक्री का पैसा जमा करने वाले कलेक्शन सेंटर पर बृहस्पतिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा। 12 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने कई दस्तावेज कब्जे में ले लिए। टीम के मुताबिक सहारनपुर के टपरी स्थित डिस्टलरी से टैक्स चोरी की जांच के क्रम में छापामारी की गई है। 
विज्ञापन


सहारनपुर के टपरी स्थित डिस्टलरी को-ऑपरेटिव कम्पनी लिमिटेड में डिस्टलरी मालिक, यूनिट हेड व आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा 100 करोड़ की सालाना टैक्स चोरी का मामला सामने आया था। इस प्रकरण में पूछताछ के दौरान एक ड्राइवर ने भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल के शराब गोदाम के मैनेजर बताए जाने वाले संतलाल का भी नाम लिया था।
विज्ञापन


जिसके बाद उन्हें आबकारी आयुक्त के स्तर से नोटिस भी भेजा गया था और बयान दर्ज करने के लिए तलब भी किया था।  इसी कड़ी में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे दो गाड़ियों से ईडी की टीम भाजपा नेता के शराब के कारोबार कलेक्शन सेंटर पर पहुंची। रात करीब साढ़े आठ बजे कार्रवाई पूरी कर टीम अपने साथ कई दस्तावेज भी ले गई। वहीं, भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि हर जिले के संदिग्ध सीएल-2 सी से गोदामों पर जांच-पड़ताल की जा रही है। इसी कड़ी में ईडी की टीम आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed