{"_id":"6102f7808ebc3e583b1778cd","slug":"ed-raids-on-bjp-leader-collection-center-of-liquor-in-jaunpur-for-tax-evasion-team-took-documents-along","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: भाजपा नेता के शराब से जुड़े कलेक्शन सेंटर पर ईडी का छापा, टीम साथ ले गई दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: भाजपा नेता के शराब से जुड़े कलेक्शन सेंटर पर ईडी का छापा, टीम साथ ले गई दस्तावेज
Fri, 30 Jul 2021 12:16 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:16 AM IST
सार
सहारनपुर के टपरी स्थित डिस्टलरी को-ऑपरेटिव कम्पनी लिमिटेड में डिस्टलरी मालिक, यूनिट हेड व आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा 100 करोड़ की सालाना टैक्स चोरी का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
छापेमारी के बाद वापस जाती ईडी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा नेता और शराब कारोबारी ओमप्रकाश जायसवाल के भाई प्रदीप जायसवाल के शराब बिक्री का पैसा जमा करने वाले कलेक्शन सेंटर पर बृहस्पतिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा। 12 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने कई दस्तावेज कब्जे में ले लिए। टीम के मुताबिक सहारनपुर के टपरी स्थित डिस्टलरी से टैक्स चोरी की जांच के क्रम में छापामारी की गई है।
सहारनपुर के टपरी स्थित डिस्टलरी को-ऑपरेटिव कम्पनी लिमिटेड में डिस्टलरी मालिक, यूनिट हेड व आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा 100 करोड़ की सालाना टैक्स चोरी का मामला सामने आया था। इस प्रकरण में पूछताछ के दौरान एक ड्राइवर ने भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल के शराब गोदाम के मैनेजर बताए जाने वाले संतलाल का भी नाम लिया था।
जिसके बाद उन्हें आबकारी आयुक्त के स्तर से नोटिस भी भेजा गया था और बयान दर्ज करने के लिए तलब भी किया था। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे दो गाड़ियों से ईडी की टीम भाजपा नेता के शराब के कारोबार कलेक्शन सेंटर पर पहुंची। रात करीब साढ़े आठ बजे कार्रवाई पूरी कर टीम अपने साथ कई दस्तावेज भी ले गई। वहीं, भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि हर जिले के संदिग्ध सीएल-2 सी से गोदामों पर जांच-पड़ताल की जा रही है। इसी कड़ी में ईडी की टीम आई थी।