{"_id":"61252ea18ebc3e7a137f160a","slug":"east-university-will-give-50-crores-to-azamgarh-university-jaunpur-news-vns6077192190","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ विश्वविद्यालय को 50 करोड़ देगा पूविवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ विश्वविद्यालय को 50 करोड़ देगा पूविवि
विज्ञापन
आजमगढ़ विश्वविद्यालय को 50 करोड़ रुपये वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय देगा। यह निर्णय विश्वविद्यालय ने शासन के दिशा निर्देश पर लिया है। इसके लिए ट्रायल बेसिस पर आजमगढ़ विश्वविद्यालय के खाते में एक हजार रुपये भी भेज दिया गया है।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से अलग होकर आजमगढ़ विश्वविद्यालय बनाया गया है। ऐसे में शासन से दिशा-निर्देश मिलने के बाद
पूविवि. के वित्त विभाग द्वारा आजमगढ़ विश्वविद्यालय को 50 करोड़ की धनराशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए वित्त विभाग द्वारा आजमगढ़ विश्वविद्यालय से बीते दिनों खाता संख्या मांगा गया था। जिसमें सोमवार को ट्रायल बेसिस पर एक हजार रुपये खाते में ट्रांसफर किया गया है। जिसकी पुष्टि होने के बाद विश्वविद्यालय की तरफ से 50 करोड़ दिए जाएंगे। इस संबंध में एफओ संजय राय ने बताया कि एक हजार रुपये ट्रायल बेसिस पर भेजा गया है। जहां से आधिकारी रूप से पुष्टि होने पर 50 करोड़ में शेष धनराशि को उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। वहीं, मंगलवार को इसकी भनक संघर्ष मोर्चो के कर्मचारियों को लगी तो वो उन्होंने विरोध किया। हालांकि अभी वह खुलकर सामने नहीं आए हैं।