फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Don't be afraid, fight hard, the floor will kiss your feet

Jaunpur News: डरें नहीं, डटकर करें मुकाबला, मंजिल चूमेगी कदम

Tue, 28 Mar 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Don't be afraid, fight hard, the floor will kiss your feet
नारी शक्ति में ताकत की कमी नहीं है। इनमें ऐसी शक्ति होती है जो हर मंजिल को पाने में कामयाब होती हैं। यहीं तो वजह है कि आज शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति में बड़े पदों की बात हो या फिर अंतरिक्ष में फाइटर प्लेन उड़ाने का मामला हो। हर जगह महिलाएं डंका बजा रही हैं। आप डरें नहीं, अपनी शक्ति को पहचानें और डटकर मुकाबला करें। पूरे उत्साह से आगे बढ़ें और इससे हर मंजिल आपके कदम चूमेगी। यह बातें सोमवार को सिंगरामऊ के राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहीं। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स देते हुए उन्होने कहा कि पुलिस हर कदम पर आपके साथ है। कहीं भी आपको लगे कि यहां पुलिस की जरूरत है तो तत्काल बताएं। डरें कत्तई नहीं। उन्होने छात्राओं में उत्साह भरा। एएसपी ने सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया। कहा कि 1090, डायल 112 आपकी सुविधा और सहूलियत के लिए है। किसी भी परिस्थति में आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जब महिला सशक्त होंगी तो देश सशक्त होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रबंधक कुंवर जय सिंह (जय बाबा) और संचालन डॉ. अंजनी मिश्र ने किया। इस दौरान डॉ. सीमा सिंह, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. सारिका सिंह सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राएं शिक्षक कर्मचारी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed