फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DNA scientist Dr. Lalji had a deep attachment to the soil

Jaunpur News: डीएनए वैज्ञानिक डॉ. लालजी माटी से रखते थे गहरा लगाव

Sun, 06 Jul 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
DNA scientist Dr. Lalji had a deep attachment to the soil
सिकरारा। कलवारी गांव में डीएनए फिंगर प्रिंटिंग के भारत में पहले शोधकर्ता व काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पूर्व कुलपति डॉ. लालजी सिंह की 78वीं जयंती शनिवार को कलवारी स्थित डॉ. लालजी सिंह रिसर्च सेंटर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मुख्य आयोजक डॉ. आशीष सिंह ने कहा कि डॉ. लालजी सिंह न केवल एक महान वैज्ञानिक थे, बल्कि वे अपनी माटी के प्रति गहरी निष्ठा रखने वाले देश के सच्चे सपूत थे। उनके डीएनए फिंगरप्रिंटिंग के कार्य ने भारत को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया। उन्होंने बताया कि डॉ. लालजी सिंह रिसर्च सेंटर ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत जैव प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. आशीष ने युवाओं से उनके पदचिह्नों पर चलकर विज्ञान और समाजसेवा को जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि 25 वर्ष पहले उनके द्वारा प्रतिपादित पर्सनलाइज्ड मेडिसिन का सिद्धांत आज विश्व स्तर पर मान्य है। डॉ.सिंह ने 1995 में हैदराबाद में सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स (सीडीएफडी) की स्थापना की, जिसने कई हाई प्रोफाइल मामलों जैसे राजीव गांधी हत्याकांड और नैन साहनी हत्याकांड को सुलझाने में मदद की।डॉ.आशीष सिंह ने बताया कि रिसर्च सेंटर ग्रामीण भारत में जेनेटिक डायग्नोस्टिक्स को सुलभ बनाने के लिए कार्यरत है। डॉ.आशीष सिंह ने घोषणा किया कि डॉ.लालजी सिंह रिसर्च सेंटर में जल्द ही एक नया जेनेटिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जो स्थानीय युवाओं को जैव प्रौद्योगिकी में प्रशिक्षित करेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राचार्य डाॅ.एके श्रीवास्तव, डॉ.धर्मेंद्र यादव, डॉ.राजेश यादव, अरूण कुमार, प्रकाश सिंह, रमेश सिंह, जय देवी, अभिषेक यादव, पवन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed