फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM's half century gave victory to Basic Education XI

Jaunpur News: डीएम के अर्धशतक ने बेसिक शिक्षा एकादश को दिलाई जीत

Mon, 01 Apr 2024 05:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
DM's half century gave victory to Basic Education XI
जौनपुर। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्टेडियम में टूर्नामेंट की शुरुआत जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने किया। पहले दिन बेसिक शिक्षा एकादश और सुपर क्रिकेट फाउंडेशन के बीच खेले गए मैच में बेसिक शिक्षा एकादश दो रनों से विजयी हुई। प्रतियोगिता मतदान तक चलेगी।
विज्ञापन

सुपर क्रिकेट फाउंडेशन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 168 रन बनाया। इसके जवाब में बेसिक शिक्षा टीम 18.2 ओवर में 8 विकेट खो कर 170 रन बनाकर विजयी हुई। बेसिक शिक्षा टीम की ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए जिलाधिकारी ने 52 रन की शानदार पारी खेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 34 रन बनाए, जय सिंह 22 व प्रिंस 21 रन बनाए। निखिल ने 3 नितिन व अमन व शिवम ने दो दो विकेट लिए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में न्याय पंचायत स्तर पर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की टीम बनाई गई है। जो मैच खेलते हुए 25 मई को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मतदान करने की शपथ दिलाई। बताया कि इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर पर 219 टीमें मैच खेलेगी। इसके बाद ब्लाॅक स्तर पर 21 टीमें जिसमें दो ब्लाॅकों के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद नाक आउट मैच होंगे। सेमीफाइनल व फाइनल मैच होंगे। जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी क्रिकेट खेलकर मतदान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed