{"_id":"5dbec4778ebc3e01431c2c9e","slug":"death-after-eating-42-eggs-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 अंडे खाने की लगी थी शर्त, 42 के बाद पहुंचा अस्पताल, जानें फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 अंडे खाने की लगी थी शर्त, 42 के बाद पहुंचा अस्पताल, जानें फिर क्या हुआ
Sun, 03 Nov 2019 06:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 03 Nov 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
eggs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडे और शराब की शर्त जीतने के चक्कर में एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवा दी। उसने 50 अंडे खाने और एक बोतल शराब पीने पर दो हजार रुपये जीतने की शर्त लगाई थी लेकिन 42वां अंडा खाते ही वह मूर्छित होकर गिर पड़ा। इलाज के लिए उसे लखनऊ के पीजीआई ले जाया गया, जहां शनिवार की शाम को मौत हो गई। मामला यूपी के जौनपुर के बीबीगंज बाजार का है।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अर्गुपुर कलां धौरहरा गांव निवासी सुभाष यादव (42) ट्रैक्टर और बोलेरो चलवाते थे। वह शुक्रवार की शाम बीबीगंज बाजार में एक साथी के साथ अंडा खाने के लिए गए थे। वहां कौन कितने अंडे खा सकता है, इस पर चर्चा छिड़ी और शर्त लग गई। पचास अंडा व एक बोतल शराब पीने की शर्त पूरी होने पर दो हजार रुपया देना तय हुआ।
सुभाष ने शर्त मंजूर कर ली और अंडे खाने शुरू कर दिए। वह 41 अंडे तक खा गया। मगर जैसे हगी 42 वां अंडा खाया गिरकर बेहोश हो गया। वहां मौजूद लोग उसे लेकर जिल राजकीय अस्पताल भागे। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर परिवार के लोग उसे लेकर लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान गए।
विज्ञापन
शनिवार की देर रात इलाज के दौरान सुभाष की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो पत्नियों का पति था। पहली पत्नी से चार बेटियां होने पर पुत्र प्राप्ति की लालसा में अभी नौ महीने पूर्व उसने दूसरा विवाह किया था। परिजनों के मुताबिक उसकी दूसरी पत्नी गर्भवती है।