फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman murdered, body dumped

महिला की हत्या, शव फेंका

Thu, 06 Oct 2016 12:49 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 06 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered, body dumped
हत्या - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव में एक महिला की हत्या कर शव को धान के खेत में फेंक दिया गया। बुधवार को खेत में शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने की पहचान करा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म की घटना की आशंका भी जताई जा रही है। उधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह क्षेत्र के कादीपुर गांव में  बस्ती से दूर राजधारी सरोज के धान के खेत में 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। कोतवाल जितेंद्र सिंह फोर्स मौके पर पहुंचे।  शव खड़ंजे से 10 मीटर अंदर धान के खेत में  फेंका था। जिस खेत में शव पड़ा था वह पानी से भरा था। पुलिस ने शव को बाहर निकलावा कर जांच की तो चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मौजूद थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त सुमित्रा देवी पत्नी उमाशंकर मोर्य (45) निवासी बिलौरी थाना नेवढिंया के रूप में की। वह 10 वर्षों से अपने मायके जयरामपुर गांव में रह रही थी। इधर उधर काम कर वह आजीविका चलाती थी। मंगलवार को वह घर से निकली तो शाम तक वापस नहीं लौटी। सुबह उसकी लाश बगल के गांव कादीपुर में धान के खेत में मिली।  पुलिस ने बताया कि महिला विक्षिप्त थी जबकि ग्रामीणों का कहना है कि महिला गरीब परिवार से थी वह विक्षिप्त नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed