फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three people injured in road accidents, including student

सड़क दुर्घटनाओं में छात्र सहित तीन लोग घायल

Thu, 11 Aug 2016 12:56 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 11 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three people injured in road accidents, including student
Injured
अलग-अलग सड़क हादसे में छात्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पियारेपुर गांव निवासी प्रेम सागर का बेटा आदेश उपाध्याय 12 बहुधन्धी इन्टर कालेज में कक्षा सात का छात्र है। स्कूल से घर वापस लौटते समय स्कूल के समीप ही एक मैजिक ने उसकी साइकिल में धक्का मार दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। लोगों ने तत्काल सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मैजिक चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गौराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के कुकुहां मोड़ के पास बुद्धवार की शाम बस के धक्के से प्रेमापुर गांव निवासी  राजेश कन्नौजिया बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार इलाहाबाद मार्ग पर सिकरारा बाजार में बुधवार को मैजिक के धक्के से फार्मासिस्ट बाइक से  गिरकर घायल हो गए। गम्भीर हालत में बेहतर इलाज के लिए उन्हें बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। खानापट्टी गांव निवासी शैलेष यादव सुबह बाइक से ड्यूटी करने के लिए घर से निकले।
विज्ञापन


ज्योहीं वह देहजुरी गांव के मुख्य द्वार पर पहुंचे तभी जौनपुर की तरफ से आ रही एक मैजिक अनियन्त्रित होकर उनके बाइक में जाकर जोरदार टक्क़र मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। सिर में चोट ज्यादा लगने के कारण चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed