{"_id":"5787e6804f1c1ba64e13ea7a","slug":"reporting-by-swindle-7-thousand-thugs-from-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना देने का झांसा देकर एसपी से ठग लिए 7 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूचना देने का झांसा देकर एसपी से ठग लिए 7 हजार
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर एसपी को सूचना देने के नाम पर ठगी का आरोपी सईद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरोइन के बारे में सूचना देने का झांसा देकर एसपी से सात हजार रुपये ठगने वाले पीलीभीत जनपद के युवक को पुलिस ने बुधवार को चंदवक चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो एटीएम कार्ड, एक मोबाइल फोन, दो सिमकार्ड बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि वह इसी तरह का झांसा देकर 40 से अधिक पुलिस अधिकारियों से लाखों रुपये ऐंठ चुका है।
पुलिस लाइन में गुरुवार को एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि दो जुलाई को उनके आवास पर एक युवक ने फोन कर बताया कि नीली बत्ती लगी फार्चुनर से नेपाल के रास्ते हेरोइन की खेप जौनपुर आने वाली है।
इसे अफगानिस्तान से भेजा गया है। इस पर मामले की तहकीकात के लिए क्राइम ब्रांच के स्वाट प्रभारी को लगा दिया गया। इसके बाद युवक ने सूचना देने और गाड़ी बुक कराकर आने के नाम पर एक खाते में सात हजार रुपये जमा करवा लिए। उसने बताया कि 10 जुलाई को वह जलालपुर स्टेशन पर रहेगा। 10 जुलाई को क्राइम ब्रांच प्रभारी ने फोन मिलाया तो वह स्विच आफ हो गया। सर्विलांस से उसकी लोकेशन पीलीभीत में मिली।
विज्ञापन
इस पर स्वाट प्रभारी को धोखा होने का विश्वास हो गया और उन्होंने जलालपुर थाने में केस दर्ज करा दिया। जिस खाते में रुपये जमा हुए थे, उस खाताधारक मो. आलम, निवासी उदयपुर गांव, थाना अमरिया, जनपद पीलीभीत को 13 जुलाई को पुलिस ने थाने पर बुलाया गया तो उसने बताया कि उसके गांव के मो. सईद ने खाता नंबर और एटीएम कार्ड मांगा था। वह मेरे साथ जौनपुर आया, लेकिन गाजीपुर चला गया।
उसने बताया कि सईद गांजा का कारोबार करता है, उसी सिलसिले में जौनपुर गया है। एसओ चंदवक अनिल कुमार सिंह ने उसकी लोकेशन ली तो गाजीपुर के खानपुर में होने का पता चला। इसके बाद जब मो. आलम ने उसे फोन किया तो उसने बताया कि अभी वह चंदवक आ रहा है, वहीं से बस से वाराणसी चला जाएगा। पुलिस ने सईद को बुधवार को चंदवक चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तलाशी लेने पर पांच किलो गांजा, दो एटीएम कार्ड, एक मोबाइल फोन, दो सिमकार्ड बरामद कर लिया। उसने बताया कि वह इसी तरह का झांसा देकर करीब 40 से अधिक पुलिस अधिकारियों से लाखों रुपये ऐंठ चुका है।