फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former vice president of Student arrested with pistol

छात्रसंघ का पूर्व उपाध्यक्ष पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Fri, 02 Sep 2016 12:44 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 02 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Former vice president of Student arrested with pistol
लेजर व यूएस आर्मी की पिस्टलों सहित गैंगस्टर गडगू गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
तिलकधारी महाविद्यालय में गुरुवार को छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष यादव को पिस्टल के साथ पकड़ कर शिक्षकों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसके  खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सुबह 11:45 बजे कालेज के मुख्य गेट पर अनुशास्ता मंडल द्वारा छात्रों की तलाशी ली जा रही थी। उसी दौरान छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष  सिपाह मोहल्ला निवासी मनीष यादव अपने छह साथियों के साथ बाइक से कालेज पहुंचा। अनुशास्ता मंडल ने बाइक खड़ी कराकर तलाशी लेने को कहा तो मनीष भागने लगा। इस पर अनुशास्ता मंडल के  लोगों ने शोर मचाया तो ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों वालों ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस मिला। कालेज प्रशासन का कहना है कि पूर्व में कलेज में हुई मारपीट की घटनाओं में मनीष शामिल रहा है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष लाइनबाजार ने बताया कि  मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।  टीडी कालेज की प्राचार्य डा. माधुरी सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में पठन पाठन का काम प्रारंभ हो गया है। छात्रों को निर्देश दिया गया है कि वे बाइक निर्धारिस्त स्थान पर खड़ी करें। महाविद्यालय के अनुशास्ता मंडल में डा. आलोक कुमार सिंह, पीपी सिंह, डा. सत्य प्रकाश सिंह, डा. पीएल टामटा, डा. अरुण कुमार, डा. दिग्वजय सिंह, डा. रजनीश सिंह, डा. अजय कुमार दुबे, डा. राजीव रतन सिंह औक डा. शैलेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed