{"_id":"05de3a8fe6128e9728f963f682eb1b81","slug":"checking-the-vehicle-s-bogus-inspector-captive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग कर रहा फर्जी इंस्पेक्टर बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चेकिंग कर रहा फर्जी इंस्पेक्टर बंदी
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Mon, 27 Jul 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी इंस्पेक्टर बनकर वाहनों की चेकिंग कर रहे एक युवक को गौराबादशाहपुर पुलिस ने रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। सबसे पहले उसकी वर्दी उतरवाकर उसे कुर्ता-पायजामा पहनवाया गया।
पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से लखनऊ विकास प्राधिकरण समेत कई विभागों के प्रमुख सचिव के नाम की मुहरें भी मिलीं। वह आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर का रहने वाला है।
एसपी भारत सिंह यादव ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि गौराबादशाहपुर के विथार गांव के पास रविवार की शाम एक युवक फर्जी इंस्पेक्टर बनकर वाहनों की चेकिंग कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान वसूली को लेकर एक आटो रिक्शा चालक से उसका विवाद हो गया। इसकी सूचना जब गौराबादशाहपुर थाने में तैनात सिपाही अरकान खान को लगी तो वह मौके पर पहुंच गया।
अपरिचित इंस्पेक्टर को देख सिपाही भी भौचक रह गया। उसने इसकी सूचना थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव को दी। थानाध्यक्ष ने जब उस इंसपेक्टर से वाहन चेकिंग का कारण और तैनाती स्थल के बारे में पूछा तो उसने बताया कि
उसकी तैनाती चित्रकूट जिले के कर्वी थाने में है। जब थानाध्यक्ष ने चित्रकूट के एसपी से बात की तो उन्होंने बताया कि इस नाम का कोई इंस्पेक्टर वहां नहीं है।
पुलिस ने जब थाने ले जाकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। पुुलिस को तलाशी में उसके पास से लखनऊ विकास प्राधिकरण का फर्जी नियुक्ति पत्र, स्टांप पेपर, कई विभागों के प्रमुख सचिव की मुहरें और 1640 रुपये
भी मिले। पकड़ा गया फर्जी इंस्पेक्टर र आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र का सुल्तानपुर निवासी विकास उपाध्याय है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि खुद को फंसता देख वह माफी मांगने लगा। उसका कहना था कि बेरोजगारी से वह ऐसा कर रहा था।