{"_id":"5730e5ea4f1c1b2333919ddf","slug":"bullian-traders-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी को लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 10 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के धम्मौर गांव की नहर पुलिया के पास सोमवार की शाम दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने सराफा कारोबारी को तमंचे से आतंकित कर एक किलो चांदी और 12 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिया।
लूट के बाद भाग रहे बदमाशों का ग्रामीणों ने पीछा किया तो उनपर फायरिंग झोंक दी। इससे एक युवक घायल हो गया। उसके पैर में गोली लग गई। खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला बाजार निवासी सुभाष सोनी और उनके भतीजे ज्ञान सोनी की बाजार में अलग-अलग ज्वेलरी की दूकान हैं।
सोमवार को बाजार में साप्ताहिक बंदी रहती है। दोनों बाइक से जौनपुर गए थे और वहां सराफा मंडी से खरीददारी कर लौट रहे थे। धम्मौर गांव में नहर पुलिया के पास पहुंचे थे तभी पीछे से दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
दो बदमाशों ने डिक्की तोड़ दी लेकिन उसमें कुछ नहीं था। सुभाष के पास से एक किलो चांदी और ज्ञान के पास से 12 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए। लूटकर बदमाश कलापुर की ओर भागने लगे।
उसी दौरान बाइक से मौके पर पहुंचे बर्रैया काजी निवासी राकेश कुमार शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा कर लिया। ग्रामीण भी पीछे हो लिए। पहलमापुर के पास बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पीछे आ रहे लोगों पर फायर कर दिया।
राकेश के पैर में गोली लग गई। लोग वहीं रुक गए और बदमाश फारर हो गए। राकेश को सीएचसी में भर्ती कराया है। आरोप है कि लोगों ने थाने के सीयूजी नंबर पर काफी देर तक फोन किया पर फोन रिसीव नहीं हुआ। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।