फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accident of moving in new car, three killed

नई कार में घुमाते वक्त दुर्घटना, तीन की मौत

Sat, 01 Apr 2017 12:36 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 01 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Accident of moving in new car, three killed
accident - फोटो : amar ujala
 चचेरी बहनों समेत सात लोगों को नई कार में घुमाते वक्त इलाहाबाद -जौनपुर हाईवे पर बोधापुर जाम मोड़ के पास शुक्रवार की रात कार अनियंतित्र होकर पेड़ से टकराते हुए एक घर में जा घुसी। हादसे में कार चला रहे फिरोजपुर गांव निवासी विजय उपाध्याय के इकलौते पुत्र विशाल (20) तथा दो चचेरी बहनों प्रियांशु (8) एवं दिशा (8) की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची सौम्या समेत दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


विजय उपाध्याय शुक्रवार को जाइलो कार खरीद कर लाए थे। घर में नई कार आने की खुशी में विजय के पुत्र विशाल अपनी चचेरी बहनों एवं भाई प्रियाशु, दिशा, सौम्या व  कुश को उसमें बैठाकर घुमाने ले गए। वह कार से जौनपुर की तरफ गया, फिर लौटकर घर आ रहा था, तभी जौनपुर इलाहाबाद मार्ग पर बक्शा सिकरारा थाना क्षेत्र के बार्डर पर बोधापुर जाम मोड़ के पास रात साढे़ नौ बजे कार अनियंत्रित होकर दाहिनी ओर एक नीम के पेड़ से टकराते हुए जितेंद्र यादव के मकान में घुस गई।
विज्ञापन


मकान के बाहर सो रहे  मकान मालिक जितेन्द्र, उनका एक भतीजा आदित्य समेत 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। लोग दौडे़ और सभी को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने विशाल, प्रियांशु और दिशा को मृत घोषित कर दिया। सौम्या (12) और बोधापुर निवासी आदित्य की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed