फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अवैध रूप से संचालित अस्पताल के संचालक पर केस दर्ज

अवैध रूप से संचालित अस्पताल के संचालक पर केस दर्ज

Sat, 22 Dec 2018 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित अस्पताल के संचालक पर केस दर्ज
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर के गजराजगंज मोहल्ले में अवैध रूप से संचालित अस्पताल संचालक के विरुद्ध शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में गठित जांच टीम की तहरीर पर की है। अस्पताल बंद कर संचालक फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आर पी सिंह के नेतृत्व में टीम ने मां केवला देवी अस्पताल संचालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। अवैध रूप से संचालित अस्पताल पर आरोप है कि 15/16 दिसंबर की रात इटहरा गांव निवासी महिला का प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद अस्पताल संचालक ने 13 हजार रुपये अस्पताल का बिल भुगतान करने को कहा। बिल भुगतान न करने पर जच्चा बच्चा को रोक लिया घर नहीं जाने दिया।जिसकी शिकायत परिजन समुंदर लाल विश्वकर्मा निवासी इटहरा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल पर पहुंचकर जच्चा बच्चा को मुक्त कराया।जांच में अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाया गया।जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित किया।गठित टीम ने अस्पताल संचालक दुर्गेश के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करा दिया है।फिलहाल मुकदमा दर्ज होते ही संचालक अस्पताल का बोर्ड उतारकर ताला बंदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed