फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लेखपाल के घूस लेने का वीडियो हुआ वायरल

लेखपाल के घूस लेने का वीडियो हुआ वायरल

Sun, 24 Feb 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल के घूस लेने का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
शाहगंज। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का फार्म भरने के लिए किसानों से लेखपाल ने सौ-सौ रुपए वसूल किए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद उप जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र के पट्टीचकेसर गांव में दो दिन पूर्व प्रधानमंत्री सम्मान निधि का सत्यापन करने पहुंचे लेखपाल ने लाभार्थियों का सत्यापन व फार्म भरने के लिए सौ-सौ रुपये वसूल किए। लेखपाल के इस कृत्य का वीडियो गांव के ही एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो की चर्चा हुई तो लेखपाल ने युवक को धमकी भी दी। उसने वीडियो जारी कर दिया। वीडियो वायरल हो गया। इस पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने कहा है कि आरोप गंभीर है। जांच करके दोषी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ के सत्यापन के लिए पैसे लेने का आरोप नया नहीं है। पहले भी कई लेखपालों पर लोग ऐसे आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed