फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बालक का अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले दो गिरफ्तार

बालक का अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 20 Feb 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
बालक का अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर बाजार के पास से रविवार को दोपहर बालक का अपहरण करने और दो लाख की फिरौती वसूलने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार दोनों आरोपी सगे भाई है और प्रयागराज के सोरांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि व्यापार में धोखा मिलने पर उन्होंने ऐसा कदम उठा था।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरइल गांव निवासी राहुल मिश्रा दोना पत्तल बनाने के साथ ही चप्पल बनाने की मशीन बेचने का कारोबार करते हैं। राहुल के छह वर्षीय पुत्र प्रांजल मिश्र का रविवार को दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने उनके सिद्दीकपुर स्थित दुकान के सामने से अपहरण कर लिया था। बालक को इलाहाबाद ले जाकर उसके पिता से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती मांगने की बात पुलिस को बताए बिना ही राहुल मिश्रा ने इलाहाबाद जाकर दो लाख रुपये फिरौती देकर मंगलवार को बेटे को लेकर घर चले आए। बाद में पुलिस को पता चला तो पुलिस ने छानबीन शुरू की। मंगलवार को पुलिस दोनों आरोपियों को प्रयागराज के सोरांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सोरांव इलाहाबाद निवासी शुभम प्रजापति (19) और राहुल प्रजापति (22) सगे भाई हैं। दोनो ने पुलिस को बताया कि वे राहुल मिश्रा से चप्पल बनाने की मिशीन जनवरी महीने में लिए थे। उन्हंोंने 1.20 हजार की मशीन को 1.60 लाख रुपये लेकर दिया दूसरे नई मशीन देने के बजाय उन्हें पुरानी मशीन दे दी। जिससे वे कारखाना लगाते ही मशीन बिगडने लगी और वे कमाई करने के बजाया घर का भी पैसा मशीन में लगाते रहे। राहुल से मशीन बदलने को कहा तो वह उसपर भी तैयार नहीं हुए। पैसे वापस लेने के लिए उनके बेटे को उठा लिया और फिरौती मांग ली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed