{"_id":"5c549643bdec22737361b86f","slug":"171549047363-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में रखी आलमारी से डेढ़ लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थानागद्दी। चंदवक थाना क्षेत्र के उमरवार निवासी दूधनाथ मौर्य के घर में रखी आलमारी से गुरुवार की रात चोरों ने डेढ़ लाख रुपये पार कर दिया। परिवार के लोग शादी के जश्न में डूबे थे और आलमारी से रुपया चोरी हो गया। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। उमरवार गांव निवासी दूधनाथ की पौत्री अंशू मौर्या की शादी थी। परिवार के लोग शादी के जश्न में डूबे थे। इसी दौरान घर में रखी आलमारी से चोरों ने डेढ़ लाख नकदी पार कर दिया। रात में बाराती खाना खा चुके तो दूधनाथ भोजन बनाने वालों की मजदूरी देने के लिए पैसा निकालने के लिए आलमारी के पास गए तो देखा आलमारी खुली थी और उसमें रखा डेढ़ लाख रुपया गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस टेंट लगाने के काम में लगे तीन श्रमिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।