फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अपहृत बालक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं

अपहृत बालक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं

Tue, 19 Feb 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
अपहृत बालक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं

विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर बाजार से रविवार को अपहृत छह वर्षीय बालक का दूसरे दिन भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। अपहर्ताओं का पता लगाने और बालक को सुरक्षित वापस लाने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस और क्राइमब्रांच की टीम को भी लगाया गया है।

अपहृत बालक का पता लगाने के लिए सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी, थानाध्यक्ष सरायख्वाजा, थानाध्यक्ष बक्शा और थानाध्यक्ष लाइनबाजार की अगुवाई में अलग अलग चार टीमें गठित की गई है। उधर अपहृत बालक के परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। अपहर्ताओं की ओर से व्यापारी के घर कोई फोन भी नहीं आया है। परिवार के लोग भी नहीं समझ पा रहे कि आखिर बच्चे का किसने और किस लिए अपहरण किया है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरइल गांव निवासी राहुल मिश्र का छह वर्षीय पुत्र प्रांजल का रविवार को दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने सिद्दीकपुर बाजार के पास से उस वक्त अपहरण कर लिया था जब बच्चा दुकान के सामने खेल रहा था। राहुल मिश्र दोना पत्तल के कारोबारी हैं। सिद्दीकपुर बाजार में ही उनका दोना पत्तल बनाने का कारखाना और शो रूम है। दूकान के पास ही वह किराए के मकान में परिवार के साथ रहते भी हैं। रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे राहुल का बेटा प्रांजल दुकान के बाहर खेल रहा था तभी शाहगंज की ओर से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे बाइक पर बैठा लिया और जौनपुर शहर की ओर भाग गए थे। सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी का कहना है कि पुलिस की चार टीमें लगाई गई है। जिले की सीमा से लगे आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, भदोही, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और प्रयागराज जिले की पुलिस से भी मदद ली जा रही है। बालक को सुरक्षित बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed