{"_id":"5cfea75dbdec2206fd72dc0c","slug":"15601928534-jaunpur-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए कचहरी पहुंचे प्रेमी युगल की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी के लिए कचहरी पहुंचे प्रेमी युगल की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। शादी के लिए सोमवार को दीवानी न्यायालय पहुंचे प्रेमी युगल की लड़की के परिजनों ने पिटाई कर दी। सुबह करीब दस बजे दीवानी न्यायालय परिसर में हुई इस घटना को लेकर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची लाइन बाजार थाने की पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया जबकि प्रेमिका को उसके परिजन घर लेकर चले गए।
मडियाहूं थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल कोर्ट मैरिज के लिए दीवानी कचहरी में सुबह दस बजे पहुंचे थे। प्रेमिका ने नकाब पहन रखा था। युवती मडियाहूं के एक डिग्री कालेज में स्नातक की छात्रा है। दूसरे समुदाय का युवक उससे शादी के लिए उसे नकाब पहनाकर दोस्तों के साथ आया था। उधर युवती की तलाश में जुटे परिजनों को इस बात की भनक लग गई और वे कचहरी पहले से ही आ गए थे। कचहरी में युवती के परिजनों ने नकाब में भी उसे पहचान लिया। प्रेमी प्रेमिका दोनों को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने बीच बचाव किया। सूचना पर थानाध्यक्ष लाइन बाजार मय फोर्स मौके पहुंचे और प्रेमी को थाने ले गए। जबकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रेमिका को उसके पिता व परिजन गाड़ी में जबरन बैठाकर ले कर चले गए।