{"_id":"5ced83c3bdec22073d79a8ea","slug":"155906968312-jaunpur-news40","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर युवती की मौत
Wed, 29 May 2019 12:19 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार को दोपहर खाना बनाते समय स्टोव फटने से झुलसकर किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
दरअसल जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी शिवपूजन चौबे की पुत्री चंदन (18) अपने मामा साईनाथ के यहां महराजगंज थाना क्षेत्र के बरहूपुर गांव में रहती थी। परिजनों के मुताबिक सोमवार को दोपहर में खाना बनाते समय स्टोव फट गया। उसके कपड़ों में आग लग गई। उस समय घर में कोई नहीं था। किशोरी की चीख सुनकर शोर सुनकर आस पास के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
किसी तरह आग बुझाई लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मंगलवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब हादसा हुआ मृतका के मामा साईनाथ किसी काम से बाहर गए हैं लेकिन मामी चंदा गांव में ही थी। सूचना मिलने पर युवती की मां स्नेहलता, भाई सोनू समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
किसी ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। मंगलवार को सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महराजगंज त्रिवेणीलाल सेन मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत का असली कारण पता चल सकेगा।