{"_id":"5c002e77bdec22414014d935","slug":"1543515811790-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ से 90 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ से 90 हजार की लूट
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के बिरैली गांव के पास गुरुवार को दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रहे साइकिल सवार अधेड़ से तमंचे से धमका कर 90 हजार रुपये लूट लिए। लूट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। सरपतहा थाना क्षेत्र के भैसौली गांव निवासी नसीम अहमद गुरुवार को सूरापुर स्थित इलाहाबाद बैंक से 90 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे थे। वह बिरैली के पास टेढ़ी मोड़ के पास पहुंचे कि थे तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और साइकिल सवार नसीम को रोक लिया। बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। उन्होंने विरोध किया तो उनकी पिटाई भी कर दी और साइकिल की हैंडल में टंगा रुपयों से भरा झोला छीनकर करौंदीकला की ओर भाग गए। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना सरपतहां पुलिस को दी। सूचना पर सीओ शाहगंज पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों से पूछताछ के बाद पीड़ित को लेकर पुलिस बैंक चली गई। जहां बैंक से रुपये निकालने के सबूत जुटाए और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीओ शाहगंज का कहना है कि लुटेरों का पता लगाकर शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश सरपतहा पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन