फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाभी के साथ अवैध संबंध बना देवर की मौत का कारण

भाभी के साथ अवैध संबंध बना देवर की मौत का कारण

Thu, 15 Nov 2018 01:15 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। गजेंद्रपुर गांव में मंगलवार को हत्या कर खेत में युवक का शव फेंक दिया गया था। पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए बताया कि घटना के पीछे भाभी और देवर के बीच अवैध संबंध है। पुलिस ने आरोपी मृतक के बड़े भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मंगलवार की सुबह गांव के शिव मंदिर के पास पुन्नवासी कहार (20 ) का शव खेत में पाया गया। उसके गले में काला निशान व बायें हाथ की हड्डी कुहनी से टूटी हुई थी। डॉग स्क्वाड को पड़ताल के लिए बुलाया गया था। कुत्ता घटनास्थल को सूंघने के बाद सीधा मृतक के घर आकर खड़ा हो गया था। इससे पुलिस को शक हुआ लेकिन वह वहां से चली गई। पुलिस ने उसके बड़े भाई बालादीन उर्फ बलई को मंगलवार की रात हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के कड़ा रुख अख्तियार करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह छह भाइयों में सबसे बड़ा है। पुन्नवासी पांचवें नंबर का भाई था। वह अविवाहित था। उसे शक था पुन्नवासी का उसकी पत्नी सुनीता से अवैध संबंध था। दोनों को उसने समझाया लेकिन दोनों ने उसकी नहीं सुनी। उसने निगाह रखनी शुरू कर दी। घटना की रात गांव के ही एक युवक के साथ बैठकर शराब पीने के बाद लगभग दस बजे रात को जब घर पहुंचे तो घर से अंडरवियर और शर्ट पहने पुन्नवासी भागने लगा। उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इससे उसका गला कस गया और वह बेहोश होकर गिर गया। फिर उसे उठाकर मंदिर के पास ले जाकर पटक दिया। वहां खेत में पड़े मिट्टी के ढेले से उसके सिर और बांह पर कई वार किया। जब उसकी सांसे चलना बंद हो गईं तो घर आकर सो गया। परिवार के अन्य लोग सो रहे थे। किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दो बाइक आमने - सामने भिड़े
नेवढ़िया। क्षेत्र के बासापुर गाँव में नेवढ़िया- मडियांहू मार्ग पर दो बाइक में आमने -सामने टक्कर हो गई। जिसमें दो युवक घायल हो गए। इसमें एक को स्थानीय डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायलों में रोहित उर्फ राहुल प्रजापति 18 वर्ष, आकाश मिश्र 25 वर्ष बताएं जाते है। इसमें रोहिता को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed