{"_id":"5be9cac4bdec22694517e4aa","slug":"15420484044-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत चोरी में पकड़े गए लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत चोरी में पकड़े गए लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। प्रभारी प्रवर्तन दल वाराणसी विजलेंस टीम के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान विद्युत चोरी में पकड़े गए कई लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिससे विद्युत चोरी करने वालो में हड़कंप मच गया। प्रभारी प्रवर्तन दल वाराणसी बालमीत सिंह ने बताया कि बिजली चोरी में पकड़े गए श्याम सुंदर, आशाराम, राम सजीवन, विजय शंकर, इंद्रजीत सरोज, वीरेंद्र, प्रमोद, दूधनाथ, राजदेव सभी लासा एवं चौकीखुर्द गांव निवासी के खिलाफ विजलेंस टीम ने कनेक्शन विच्छेदित कराकर विद्युत चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया है। विजलेंस टीम में अनूप कुमार यादव, सुरेंद्र नाथ शर्मा, विमल कुमार शुक्ला, राकेश कुमार दूबे, जियेंद्र कुमार, सोनू तिवारी, अवधेश तिवारी, अतुल श्रीवास्तव रहे।