फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कच्चे मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान जला

कच्चे मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान जला

Wed, 07 Nov 2018 08:17 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नेवढ़िया। विराजीपुर धनेथू गांव में बीती रात कच्चे मकान में आग लगने से कमरे में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। त्रिलोकीनाथ गौड़ के कच्चे मकान के एक कमरे में मंगलवार आधी रात को अचानक से आग लग गई। कमरे में त्रिलोकी की बहू चांदनी और दो साल का पोता सोए थे। आग लगने के बाद जब चांदनी की आंख खुल गई। वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिजनों की भी नींद खुल गई। परिजन व आस पड़ोस के लोग किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकला। मगर कमरे में रखा अनाज, कपड़ा और अन्य समान जल गया। परिजनों के मुताबिक आग लगने की वजह पता नहीं चल पा रहा है। थानाध्यक्ष बंशबहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed