फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मनबढ़ों ने पिटाई के बाद छप्पर में लगाई आग

मनबढ़ों ने पिटाई के बाद छप्पर में लगाई आग

Sun, 04 Nov 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बक्शा। हेंगूपुर गांव में शुक्रवार की रात भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी और रिहायशी छप्पर में आग लगा दी। आग लगने से तीन छप्पर और उसमें रखे खाद्यान्न, व गृहस्थी के अन्य सामान जलकर राख हो गए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़ित परिवार के पास आवास के नाम पर सिर्फ तीन छप्पर ही थे। जो जलकर राख हो गए। छप्पर जलने के बार परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।
विज्ञापन

हेंगूपुर गांव निवासी सुरेखा यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पड़ोस के लोगों से उनका भूमि विवाद चल रहा है। शुक्रवार की रात करीब एक बजे उनके पति मंजय यादव लघु शंका के लिए बाहर निकले थे। तभी मनबढ़ पड़ोसियों ने उनपर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। शोर सुनकर पहुंचे आस पास के लोगों ने बीच बचाव किया। इसी दौरान उनके रिहायशी छप्पर में आग लगा दी गई। जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक तीन रिहायशी छप्पर और उसमें रखी चारपाई, बिस्तर, खाद्यान्न, नकदी व जेवरात भी जलकर नष्ट हो गए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed