फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ससुराल आए युवक पर चाकू से हमला, भर्ती

ससुराल आए युवक पर चाकू से हमला, भर्ती

Thu, 25 Oct 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहांसा गांव में अपनी ससुराल आये युवक पर बुधवार की रात में सोते समय चाकू से हमला किया गया। उसके पेट में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक के पिता ने पत्नी, सास, ससुर और साले के खिलाफ प्राणघातक हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

इलाहाबाद के उतरांव थाना क्षेत्र के समोधूपुर गांव निवासी रमाशंकर पटेल का बेटा कन्हैयालाल पटेल (25) अपनी पत्नी शांति पटेल के साथ तीन दिन पूर्व अपनी ससुराल मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सोहांसा गांव आया था। रात करीब 2 बजे सोते समय तीन हमलावरों ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। कन्हैयालाल हमलावरों से भिड़ गया। हमलावरो ने उसके पेट में चाकू मार दिया। शोर सुनकर आस पास के लोग जुट गए। ससुराल और आसपास के लोगों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। घायल कन्हैया के मुताबिक उसकी पत्नी के इशारे पर ही उस पर हमला किया गया है। सूचना पर पहुंचे घायल कन्हैयालाल के पिता रमाशंकर पटेल ने उसकी पत्नी, सास, ससुर और साले के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार उनके बेटे का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है। वह इलाज के बहाने बेटे को लेकर यहां अपने मायके आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed