{"_id":"6a9db8181a58b700ef0294ba","slug":"woman-attacked-on-head-with-bamboo-stick-deoria-news-c-208-1-deo1049-191074-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मजदूरी के रुपये के विवाद में महिला के सिर पर बांस के फट्टे से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मजदूरी के रुपये के विवाद में महिला के सिर पर बांस के फट्टे से हमला
Mon, 07 Sep 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शहर के अगस्तपार में मजदूरी के रुपये को लेकर हुए विवाद में एक महिला के सिर पर बांस के फट्टे से हमला करने का मामला सामने आया है।
महिला के पति ने दो महिलाओं पर मारपीट, गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घायल महिला का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान महिला का मोबाइल भी लापता हो गया।
सुरौली थाना क्षेत्र के देवकली पांडेय गांव निवासी राजेश पासवान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह शहर के अगस्तपार में किराये के मकान में रहते हैं। चार सितंबर की सुबह करीब नौ बजे मजदूरी के रुपये को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान रेशमा देवी और अंजली ने उनकी पत्नी अनीता देवी से विवाद शुरू कर दिया।
शिकायत के मुताबिक रेशमा देवी ने बांस के फट्टे से अनीता के सिर पर वार कर दिया। सिर में चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर गईं। दोनों पर गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
राजेश ने पुलिस को बताया कि घायल पत्नी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने मारपीट के दौरान पत्नी का मोबाइल गिरने और उसके बाद नहीं मिलने की भी शिकायत की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक विनय सिंह को सौंपी गई है।