{"_id":"5bcf633cbdec22697879b7f5","slug":"154031797817-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन रजिस्ट्री करने के बाद खाया विषाक्त पदार्थ, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन रजिस्ट्री करने के बाद खाया विषाक्त पदार्थ, मौत
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर पाली गांव निवासी राजेंद्र पटेल (40) पुत्र नन्हकू पटेल ने सोमवार को जमीन रजिस्ट्री करने के बाद घर पहुंचकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजेंद्र पटेल सोमवार को अपनी जमीन किसी को रजिस्ट्री कर शाम को घर पहुंचा। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक राजेंद्र की तबीयत बिगडने पर जब उसे गाड़ी से अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी उन्होंने अपनी बेटी रानी को रास्ते में बताया कि मेरी जेब में 20 हजार और मेरी आलमारी में ढाई लाख रुपये रखे हैं। जिसे खेत बेचा हूं वह मेरे खाते में बाकी के 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर देगा। इतना कहने के बाद रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत के बाद जेब की तलाशी ली गई तो उसके पास 11150 रुपये मिले जबकि पुलिस व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में जब अलमारी का ताला खोला गया तो तो उसमे 55 हजार रुपये ही मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक के भांजे सोनू ने तहरीर दी है कि मेरे मामा जहरीला पदार्थ खा लिए थे जिससे उनकी मौत हो गई।